Breaking News
IMG 20230101 232518

हॉकी में उपलब्धियों से भरा रहा 2022, खगड़िया के खिलाड़ियों की रही धूम

लाइव खगड़िया : जिला हॉकी संघ के लिए 2022 का साल उपलब्धियों से भरा रहा है. हॉकी संघ तथा जिला ओलिंपिक संघ के सचिव विकाश कुमार ने बताया है कि बीते वर्ष शहर के अस्पताल रोड निवासी मनोज साह की पुत्री केके रानी तथा मानसी के ठाठा निवासी संजय ठाकुर की पुत्री मीनाक्षी कुमारी ने हॉकी इंडिया द्वारा 22 मार्च से 3 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप में भाग लिया था. वहीं बिहार की टीम का कप्तान के रूप में नेतृत्व मीनाक्षी कुमारी को करने का अवसर मिला और टीम खेलो इंडिया युथ गेम के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही.

बीते वर्ष रामगंज संसारपुर निवासी सोनेलाल पंडित के पुत्र प्रिंस कुमार ने हॉकी इंडिया द्वारा 4 मई से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सबजूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में भाग लिया. जबकि दाननगर निवासी लाल मोहन यादव तथा रीना यादव की पुत्री पल्लवी भारती ने हॉकी इंडिया द्वारा 6 मई से 17 मई तक मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में भाग लिया. जबकि पैंकात निवासी केशर शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार को हॉकी इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला. साथ ही चन्द्र नगर निवासी शंकर साह के पुत्र प्रशांत कुमार को भारत सरकार द्वारा 4 से 12 मई तक हरियाणा के जींद में आयोजित खेलो इंडिया युथ नेशनल अंडर 16 पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला.

बीते वर्ष परमानंदपुर लोहिया नगर निवासी दुलारचंद पासवान की पुत्री ज्योति कुमारी तथा मेहसौरी निवासी मन्टून तांती की पुत्री सोनम कुमारी 12वीं हॉकी इंडिया सबजूनियर महिला नेशनल हॉकी चैंपियनशिप इम्फाल के लिए चयनित हुई. साथ ही वे हाल ही में भारत सरकार द्वारा भुनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया अंडर 18 महिला हॉकी क्वालीफाई चैंपियनशिप में बिहार टीम के लिए चयन की गई. इधर चन्द्र नगर निवासी राजन सिंह के पुत्र यशराज कुमार भारत सरकार द्वारा भुनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल अंडर 18 क्वालीफाइंग पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के बिहार टीम में चयनित हुए.

हॉकी संघ के जिला सचिव विकाश कुमार बताते हैं कि बीते वर्ष ही अनंत कुमार जिले के पहले ऐसे हॉकी खिलाड़ी बने, जिन्होंने भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा कोच का डिग्री प्राप्त किया हो. जबकि सीनियर हॉकी महिला खिलाड़ी नवनीत कौर नेशनल एम्पायर के चयनित हुई. साथ ही वर्ष 2022 में टीम इवेंट में जिले के खिलाड़ियों ने बालक वर्ग में बिहार राज्य स्कूल हॉकी प्रतियोगिता भोजपुर, आरा में तीसरा स्थान हासिल किया. जबकि बालिका वर्ग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी टीम तीसरे स्थान पर रही.

हॉकी संघ के जिला सचिव को नये साल में कुछ आशाएं भी हैं. जिसमें जिले में हॉकी एकडेमी की स्थापना भी शामिल है. साथ ही वे जिला हॉकी संघ के विस्तार की भी उम्मीद रखते हैं. ताकि नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनॅशनल स्तर के खिलाड़ी भी फरकिया से निकल सकें. जिसके लिए बेहतर संसाधन उफलब्ध होने की वे अपेक्षा रखते है. ताकि बेहतर रिजल्ट के लिए टीम सदैव संकल्पित रहे.

Check Also

IMG 20260210 WA0027 2 Scaled

नयागांव बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कटिहार को हराकर BRCT कप पर जमाया कब्जा

नयागांव बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कटिहार को हराकर BRCT कप पर जमाया कब्जा

error: Content is protected !!