Breaking News
IMG 20221226 WA0184

शबनम – शहाबुद्दीन के कार्यकाल में खगड़िया नप क्षेत्र का होगा अपेक्षित विकास : बबलू मंडल

लाइव खगड़िया : नगर निकाय चुनाव में खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र से उप सभापति पद पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेगम शबनम जवीन की जीत जदयू नेता का पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के जिला कार्यालय में स्वागत किया गया. साथ ही उन्हें बधाई दी गई. वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि यह जीत मो शहाबुद्दीन के सतत् संघर्ष की जीत है. जिससे जदयू परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

मौके पर जदयू नेता मो शहाबुद्दीन को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित एवं फूल-मालाओं उनका स्वागत किया गया. वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि चुनाव में जदयू नेता मो शहाबुद्दीन की मेहनत रंग लाई है. उन्होंने दिन व रात एक कर क्षेत्र में जो पहचान बनाई थी उसका लाभ चुनाव में उनकी बेगम शबनम जवीन मिला और उन्हें जीत मिली.

साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि शबनम – शहाबुद्दीन जनता की आकांक्षा व अपेक्षाओं पर खड़े उतरेंगे और उनके कार्यकाल में खगड़िया नगर परिषद् क्षेत्र का अपेक्षित विकास होगा.

इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता अरविन्द मोहन, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, मानसी प्रखण्ड के अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, मनोज कुमार पटेल, संजय कुमार सिंह एवं वकील सिंह आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!