Breaking News
1670000788862

वायरल ऑडियो : एसपी के आदेश पर दारोगा की गिरफ्तारी, भ्रष्टाचार का आरोप

लाइव खगड़िया : सोशल साइट पर गुरूवार को कई ऑडियो वायरल हुआ था. जिसे जिले के एक पुलिस पदाधिकारी के साथ वार्तालाप का बताया जा रहा था. वहीं किसी अभियुक्त को लाभ पहुंचाने के लिए दारोगा के द्वारा रूपयों की डिमांड की जा रही थी. कथित वार्तालाप के दौरान दारोगा दूसरे पक्ष से विभिन्न बातें शेयर करते हुए सुनाई दे रहे थे. मामले में एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर भ्रष्टाचार के आरोप में दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दारोगा शंकर पोद्दार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार वायरल ऑडियो के प्रारंभिक जांच के बाद दारोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है.

Check Also

IMG 20260319 WA0021 Scaled

​पुस्तकालय समाज को देता है नई दिशा, शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: विधायक बबलू मंडल

​पुस्तकालय समाज को देता है नई दिशा, शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: विधायक बबलू मंडल

error: Content is protected !!