Breaking News

खगड़िया के अश्वनी व शिवम ने BPSC की परीक्षा में मारी बाजी

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : “टूटने लगे होसले तो येयाद रखना,बिना मेहनत क़ेतख्तों-ताज नही मिलते…ढूंढ लेते हैंअंधेरों में मंजिल अपनी,क्योंकि जुगनू कभी रौशनी केमोहताज नही होते”…IMG 20180818 WA0025जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कवेला पंचायत के डुमरिया खूर्द निवासी स्वर्गीय बलराम कुंवर के पुत्र अश्वनी कुमार ने कुछ इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में अपने चौथे प्रयास में बाजी मार गये है.इसके पूर्व की तीन प्रयासों में उन्हें असफलता हाथ लगी थी.लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और शनिवार की शाम रिजल्ट जारी होते ही उनकी सफलता शोर मचाने लगी.अश्वनी कुमार को BPSC की परीक्षा में 41वां रेंक प्राप्त हुआ है.

IMG 20180819 WA0042
अश्वनी कुमार

दो भाई मेें अश्वनी बड़े हैं.जबकि उनका छोटा भाई बिहार पुलिस में कार्यरत हैं.मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान व उच्च विद्यालय,कन्हैयाचक,परबत्ता से पूरी की थी.जबकि बी.टेक उन्होंने उत्तर प्रदेश से किया था.जिसके उपरांत बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी के लिए वे दिल्ली चले गए.बहरहाल उनकी सफलता पर उनके परिजनों सहित गांव में हर्ष व्याप्त है.

IMG 20180819 WA0043
शिवम कुमार

दूसरी तरफ नगर परिषद क्षेत्र के जय प्रकाश नगर निवासी वार्ड पार्षद सोहन चौधरी एवं पूर्व वार्ड पार्षद कुमकुम चौधरी के इकलौते पुत्र शिवम कुमार को भी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में सफलता हाथ लगी है.उन्हें 331वां रेंक प्राप्त हुआ है.इसके पूर्व शिवम ने बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए गृह विभाग के आईबी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की अपनी नौकरी करीब साल भर पहले छोड़ दी थी.उन्होंने मैट्रिक तक की अपनी पढाई स्थानीय डीएवी स्कूल से एवं इंटर कोशी कॉलेज से पूरी की थी.जबकि स्नातक उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से की थी.IMG 20180820 WA0012शिवम की सफलता की खबरों के साथ उन्हें और उनके पिता को बधाई मिलने का सिलसिला जारी है.बहरहाल अश्वनी व शिवम ने अपनी-अपनी सफलता से जिले का मान बढाया है.IMG 20180729 WA0009

Check Also

What Is Cyber Law And Prevention Of Cyber Crime

बैंक खाते से 1.95 करोड़ का फर्जी ट्रांजैक्शन, लोन के इंतजार में बैठे युवक के उड़े होश

बैंक खाते से 1.95 करोड़ का फर्जी ट्रांजैक्शन, लोन के इंतजार में बैठे युवक के उड़े होश

error: Content is protected !!