Breaking News
1668011664243

नहाने के दौरान दो किशोर गंडक नदी में डूबा, लापता की खोज में जुटी एसडीआरएफ

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के नगर थाना क्षेत्र विद्याधार के समीप गंडक नदी में नहाने गए दो किशोर बुधवार को डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और लापता दोनों किशोर की खोजबीन में जुट गई.

लापता किशोर दान नगर निवासी वीरेंद्र पटेल का 15 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार एवं झब्बू पटेल का 15 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार बताया जाता है.मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने दोस्तों के साथ गंडक नदी में नहाने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. जिसमें से एक को मौके पर मौजूद एक पशुपालक ने बचा लिया. लेकिन इस बीच अन्य दो लापता हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी भी किशोर को तैरने के लिए नहीं आता था. घटना के बाद से लापता दोनों किशोर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इधर नगर थानाध्यक्ष वी के सिंह ने बताया कि घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की खोजबीन में जुट गई है.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!