Breaking News
1662914571663

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर दिया गया बल

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी रेलवे परिसर स्थित विनोद भवन में रविवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला शाखा की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह एवं संचालन जितेंद्र कुमार बबलू ने किया. जबकि धन्यावाद ज्ञापन आज़ाद राजीव के द्वारा किया गया. मौके पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया गया. वहीं पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों की तीव्र भर्त्सना की गयी.

इस अवसर पर संबोधित के दौरान यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने पत्रकारों से जुड़े मसलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. जबकि यूनियन के महासचिव शशिभूषण ने वेब मीडिया के प्रतिनिधियों को भी यूनियन से जोड़ने की घोषणा किया.

वहीं यूनियन के सदस्य राकेश कुमार पंकज, मो मोख्तार अब्बासी, रणवीर सिंह ने पत्रकारों पर बढ़ रहे हमले पर चिंता जाहिर करते हुए संगठन की सक्रियता बढ़ाने की बात कहीं. जबकि विनोद सिन्हा, इरशाद आलम, वीरेंद्र कुमार, मो एजाज अहमद ने प्रखंड स्तर पर संगठन के विस्तार एवं डिजिटलाइजेशन पर बल दिया. यूनियन के वरीय सदस्य सिकन्दर आज़ाद वक्त, दीपक उपाध्याय ने संगठन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की बात कही. मौके पर हाल के दिनों में पत्रकारों की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया.

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. सलिल कुमार के द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया. मौके पर रविशंकर, सुमन कुमार, सुधीर कुमार, अजय सिंह, अमित कुमार, मुरारी कुमार सिंह, नरेश कुमार, संजीव, अखिलेश, रामप्रवेश, रौशन कुमार, सुदर्शन, अनीश, राजकमल, रणवीर सिंह, रमेश कुमार, विनोद, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शहनवाज आलम, नवीन कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, रवि चौहान, सतीश कुमार, प्रभु, उमर खान, साहित्य आदि उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 03 19 094445

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

error: Content is protected !!