Breaking News
IMG 20220825 WA0254

शिविर में लाभुकों के बीच बांटे गए 2.76 करोड़ का ऋण

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा गुरुवार को महेशखूंट में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया. वहीं यूबीआई के उप अंचल प्रमुख विकास कुमार सिन्हा की उपस्थिति में स्वीकृति पत्र बांटे गए. इस क्रम में सौ से अधिक लाभुकों को विभिन्न क्षेत्र के तहत 2.76 करोड़ ऋण का वितरण किया गया. दूसरी ओर जिले के बेलदौर, गोगरी, परबत्ता एवं चौथम प्रखंड के 63 स्वंय सहायता समुह ग्रुप की महिलाओं के बीच 68 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति पत्र बांटे गए. वहीं एलडीएम सोनू कुमार ने बताया की युनियन बैंक के क्षेत्र उप महाप्रबंधक (रांची) विकास कुमार सिन्हा की उपस्थिति में 63 एसएचजी गुप की महिलाओं, 22 केसीसी, 18 एमएसएमई, रिटेल के 9 ग्राहकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. साथ ही उन्होंने बताया कि महेशखूंट में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक ग्राहकों को बैंक के विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत कर उन्हें स्वीकृति पत्र उप अंचल प्रमुख विकास कुमार सिन्हा के द्वारा वितरित किया गया. जिसमें छोटे एवं लघु उद्योग, केसीसी ऋण, स्वयं सहायता समूह के जीविका दीदियों को गाड़ी, आवास, एजुकेशन जैसी योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति की गई.

दूसरी तरफ पीएम जन-धन योजना तथा पीएमईजीपी योजना के तहत 7 बेरोजगारों को स्व-रोजगार के लिये ऋण की स्वीकृति दी गई. कैंप में यूनियन बैंक के सभी शाखाओं के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 2 करोड़ 76 लाख की ऋण स्वीकृत की गई. जिसमें कृषि के क्षेत्र में 93 लाख, रिटेल में 87 लाख, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के लिए 101 लाख की राशि सौ से अधिक लाभुकों को दी गई. वहीं यूनियन बैंक के रांची से आए उप महाप्रबंधक ने सभी ग्राहकों को अच्छी बैंकिंग सेवा उपलब्ध कराने को लेकर आश्वत करते सभी शाखा प्रबंधकों को बैंक ग्राहकों को अच्छी सेवाएं देने को लेकर निर्देशित किया. ताकि जिले के हित में अच्छी योजनाओं से सभी लाभार्थियों को लाभ मिल सके.

मौके पर क्षेत्र प्रमुख (भागलपुर) परशुराम सिंह ने ग्राहकों को यूनियन बैंक के साथ जुड़ने एवं बैंक के साथ अपना विश्वास बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया. वहीं उन्होंने उपभोक्ताओं को विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया और बताया कि यूनियन बैंक का आरसीटी ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं को लेकर मुफ्त में ट्रेनिंग देती है.

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधक को भी सम्मानित किया गया. इस क्रम में महेशखूंट के शाखा प्रबंधक निशिकांत चौधरी, चौथम के शाखा प्रबंधक सत्य प्रकाश कुमार, निरपुर के शाखा प्रबंधक चंदन कुमार एवं खगड़िया मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक सुभाष गोस्वामी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया.

Check Also

67c5ea818bdef The Court Has Decided To Monitor The Investigation And Has Sought A Status Report Within 30 Days 025536242 16x9 1

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने पति को सुनाई 10 साल की सजा

दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने पति को सुनाई 10 साल की सजा

error: Content is protected !!