Breaking News
JPEG 20220709 205545 2082632582676138673

भूमि विवाद में ट्रैक्टर से रौंद कर किसान की हत्या

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में शनिवार को एक वृद्ध की ट्रैक्टर से रौंद कर हत्या कर देने की खबर है. घटना बेलदौर नगर पंचायत के धोबियाही बहियार की बताई जा रही है. मृतक बेलदौर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 निवासी 60 वर्षीय मंचू शर्मा बताया जा रहा है.

बताया जाता है कि एक विवादित भूख॔ड मामले में अदालत ने मंचू शर्मा के पक्ष में फैसला दिया था. जिसके बाद वे उस जमीन की जुताई ट्रैक्टर से करने गए थे. लेकिन वहां दूसरे पक्ष के द्वारा जमीन की जुताई की जा रहा थी. जिसे रोकने के लिए मंचू शर्मा ट्रैक्टर के आगे खडा हो गए. बताया जाता है कि इसी दौरान आक्रोशित दूसरे पक्ष ने मंचू शर्मा को ट्रैक्टर से रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया. साथ ही शव का पंचनामा तैयार कर पुलिस के द्वारा उसे पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई की जा रही थी. समाचार प्रेषण तक पीड़ित पक्ष के द्वारा थाना में लिखित आवेदन नहीं दी गई थी. हलांकि थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि आवेदन मिलने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जायेगी.

बताया जाता है कि इसके पहले भी दोनों पक्षों के बीच तू तू-मैं मैं से लेकर मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें मृतक के पुत्र मनोज शर्मा चोटिल हो गए थे.

Check Also

FB IMG 1771554780313

उसराहा पुल पर पहले ली सेल्फी, फिर कोसी नदी में कूद गया नवविवाहित जोड़ा

उसराहा पुल पर पहले ली सेल्फी, फिर कोसी नदी में कूद गया नवविवाहित जोड़ा

error: Content is protected !!