Breaking News
Dd1c90d0d7b33acd0e948957187c21e3994798b4ffd913246b5bce91072de868.0

खगड़िया : 24 घंटे में दो की गोली मारकर हत्या

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले में बीते 24 घंटे में दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना बेलदौर व पसराहा थाना क्षेत्र की है. बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी पंचायत के काशिमपुर काली कोसी घाट के समीप सोमवार की सुबह एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी गांव निवासी कुसो महतो का पुत्र रणवीर महतो बताया जाता है. घटना के बाद मृतक का छोटे भाई ने चौथम थाना में दो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. वहीं बताया गया है कि उनका भाई तेरासी घाट पर नामजदों से जलकर का रूपया मांगने गया था. इसी दौरान दोनों नामजदों ने देसी कट्टा से ताबड़तोड़ पांच फायरिंग कर सभी गोली उसके सीने में उतार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. इधर घटना के बाद से ही नामजद दोनों अभियुक्त फरार बताये जाते हैं. बहरहाल पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

उधर पसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक के चंदवाडीह में एक बासा के पास रविवार की देर रात बदमाशों ने एक युवक पर पहले चाकू से हमला किया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी है. मृतक बड़ी बन्देहरा गांव के बजरंगी यादव का पुत्र 24 वर्षीय सौरव कुमार बताया जा रहा है. घटना के संबंध में मृतक के पिता ने बताया है कि रविवार देर शाम गांव का ही एक साथी उसे बुलाने आया था और वह उसी के साथ निकला था. जबकि सोमवार की सुबह उसकी हत्या की खबर मिली और घटना की सूचना पसराहा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के कारणों का पता नही चल सका था. घटना पर पसराहा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी.

Check Also

Khagaria SP Rakesh Kumar 1766152800830

खगड़िया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

खगड़िया पुलिस की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

error: Content is protected !!