Breaking News
IMG 20220525 WA0115

जदयू को मजबूत करने की कवायद में जुटे जिला संगठन प्रभारी शुभानन्द मुकेश

लाइव खगड़िया : जदयू के जिला संगठन प्रभारी शुभानन्द मुकेश ने बुधवार को जिले के गोगरी प्रखंड के महेशखूंट व जमालपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत की. महेशखूट के कल्याणी विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक प्रतिनिधि सह स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया एवं गोगरी जमालपुर बाजार के खेतान धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखण्ड अध्यक्ष धर्मदेव पटेल ने किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल सहित अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया.

महेंशखूंट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता अरूण केसरी एवं मंच संचालन राजेश चन्द्रवंशी ने किया. वहीं कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के उपरांत संगठन प्रभारी शुभानन्द मुकेश ने सभी का अभिवादन किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर जिला, प्रखण्ड, पंचायत लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय समर्पित लोगों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ मजबूत हो सके. वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्या का हर संभव निदान कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने विकास की इतनी बड़ी लकीर खींच दी हैं कि उसे कोई ताकत मिटा नहीं सकता है. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी में निष्ठा पूर्वक कार्य करने की अपील किया.

इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि वे प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सच्चे और पक्के साथियों को बूथ स्तर तक पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं. जिससे जिला में जनता दल यूनाइटेड और भी मजबूत और धारदार संगठन बनकर सामने आयेगा. वहीं उन्होंने कहा कि जिले के हर पंचायत से सक्रिय व समर्पित साथियों की सूची प्रखण्ड अध्यक्षों के माध्यम से मिल रही है. जिसे प्रदेश कार्यालय भेजा जाएगा. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय समस्याओं को वे लिख कर उन्हें दें और निश्चित रूप से हर के समाधान का प्रयास किया जायेगा.


इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, चन्दन कुमारी, केदार सिंह, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, नीतीश कुमार पटेल, मानसी प्रखण्ड के अध्यक्ष राजनीतिक प्रसाद सिंह, योगेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह, धीरेन्द्र सिंह, प्रवीण चौरसिया, चन्दन कश्यप, विजेन्द्र पटेल, दीपक कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह एवं सुनिता मिश्र आदि ने भी संबोधित किया और पार्टी की मजबूती पर बल दिया. वहीं कांग्रेस नेता दीपक कुमार सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए. जबकि गोगरी प्रखण्ड के सर्किल नंबर एक सहित दस पंचायतों का शेखर कुमार को प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

उधर गोगरी जमालपुर बाजार स्थित खेतान धर्मशाला में धर्मदेव पटेल, मन मन बाबा, बॉबी गांधी, जय कुमार सिंन्हा, मोहम्मद नासीर इकबाल, विनय कुमार, रोशन एवं रविश अन्ना आदि सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन प्रभारी शुभानन्द मुकेश, जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल व अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया. मौके पर नेताओं ने नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए पार्टी को मजबूत एवं धारदार बनाने पर बल दिया.

Check Also

IMG 20251024 224015

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम…

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम...

error: Content is protected !!