Breaking News
IMG 20220421 WA0127

जदयू युवा संवाद : बूथ स्तर पर खड़ा किया जायेगा युवाओं का सशक्त फौज

लाइव खगड़िया : जदयू का युवा संवाद कार्यक्रम गुरूवार को समाहरणालय के सामने एसपाइस मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं मंच संचालन नन्केश कुमार मुन्ना प्रताप मुखिया ने किया. जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने दीप प्रज्वलित कर किया.

मौके पर संबोधित करते हुए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के 17 वर्षों के कार्यकाल में बिहार के चप्पे-चप्पे में समावेशी विकास, गुणात्मक समाज सुधार के साथ-साथ युवाओं के चतुर्दिक उज्जवल भविष्य के लिए युवा उद्यमी योजना, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना, हर जिले में मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज, पारा मेडिकल, आईआईटी कॉलेज स्थापित किया जा रहा है. जिससे युवाओं को पढ़ाई के लिए दूसरे प्रदेश में अब नहीं जाना पड़ेगा और सारी शैक्षणिक व्यवस्थाएं बिहार में उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है. वहीं उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में लूट, हत्या, अपहरण का उद्योग चल रहा था. बच्चे वृक्ष के नीचे बैठ कर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे और शिक्षकों की बड़े पैमाने पर कमी थी. दूसरी तरफ सड़क जर्जर था और बिहारी कहलाना शर्म की बात थी. लेकिन नीतीश कुमार ने सत्ता में आते ही इन समस्याओं से निजात दिलाने का काम किया. इस क्रम में शिक्षकों की बहाल हुई और विद्यालय भवन का निर्माण हुआ. साथ ही अस्पताल भवन निर्माण, सड़क व पुल-पुलिया निर्माण, घर-घर बिजली आदि जैसे क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार का दशा और दिशा बदली है और लोग अमन चैन से जिन्दगी जी रहे हैं.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को अधिकाधिक संख्या में जदयू से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा बूथ स्तर पर युवाओं का सशक्त फौज खड़ा किया जा रहा है. इस क्रम में पार्टी के पुराने और नये कार्यकर्ता आपस में समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूत किया जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में किये गये कार्यो को जन जन तक पहुंचाने की अपील किया.


वहीं जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू मंडल ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि सही मायने में नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है. 2005 से पहले वाला बदनाम और बदहाल बिहार अब इतिहास के पन्ने में सिमट कर रह गया है. नीतीश सरकार में भारी संख्या में युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है. हर जिले में उच्च शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है. ऐसे में युवा जदयू से जोड़ने का काम कर रहे हैं और युवा वर्ग उत्साहित होकर पार्टी से जुढ़ रहे हैं.

मौके पर जदयू के प्रवक्ता अरविन्द मोहन, पूर्व युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार मुखिया, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, जिला महासचिव आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, रामविलाश महतों, मोहम्मद साहेबउद्दीन, रामाशंकर सिंह, जदयू नेता अमित कुमार पप्पू, जदयू युवा के पूर्व अध्यक्ष ई राज कुशवाहा, पूर्व छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू, पूर्व युवा प्रवक्ता मनमन बाबा, पंकज कुमार सिंह, जय कुमार सिन्हा, जिला सचिव अनुज कुमार शर्मा, सावन कुमार, युवा जदयू के नीतीश सिंह, मनीष कुमार सिंह, ऋषि सिंह पटेल, रविश अन्ना, कमल पटेल, कमलकिशोर पटेल, चन्द्रेश्वर नागर, बीरेंद्र पटेल, दिव्यांशु कुमार, विपिन कुमार सिंह,अंगद कुमार, रोमेन कुशवाहा, विकाश कुमार सिंह, राजीव ठाकुर उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260319 WA0021 Scaled

​पुस्तकालय समाज को देता है नई दिशा, शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: विधायक बबलू मंडल

​पुस्तकालय समाज को देता है नई दिशा, शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: विधायक बबलू मंडल

error: Content is protected !!