Breaking News
Hockey 1631682774

बिहार हॉकी टीम के खिलाड़ियों का चयन के लिए 13 व 14 को ट्रायल खगड़िया में

लाइव खगड़िया : शहर के कोशी कॉलेज में 13 और 14 मार्च को बिहार के महिला हॉकी खिलाड़ियों का जमघट लगेगा. राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप एवं सबजूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए बिहार टीम के खिलाड़ियों का चयन के लिए ट्रायल 13 मार्च को तथा महिला सबजूनियर टीम के लिए चयन का ट्रायल 14 मार्च को खगड़िया में आयोजित होगा. इस आशय की जानकारी देते हुए जिला हॉकी संघ के सचिव सह संयोजक विकास कुमार ने बताया है कि 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला एवं सबजूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए बिहार महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों के चयन को लेकर ट्रायल 13 मार्च को पूर्वाह्नन 10 बजे से तथा 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में भाग लेने वाले सबजुनियर हॉकी बिहार टीम के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 14 मार्च को सुबह 8 बजे से शहर के कोशी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा.

वहीं जिला हॉकी संघ के सचिव विकास कुमार ने बताया कि 24 मार्च से आंध्र प्रदेश में होने बाली 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 आयोजित हो रहा है. जिसके लिए बिहार टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से होना है. ट्रायल में बिहार के वो सभी महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है, जिनका जन्म तिथि 01 जनवरी 2006 या फिर उसके बाद का हो. जबकि जूनियर महिला टीम के खिलाड़ियों का चयन के लिए ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2003 के बाद का होना चाहिए. साथ ही उन्होंने बताया कि चयन के लिए ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी को अपने साथ आधार कार्ड, पंचायत या नगर निगम द्वारा जारी किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक या इंटर का मार्कशीट छायाप्रति के साथ तथा कोरोना टीकाकरण प्रमाण पत्र लाना आवश्यक होगा. साथ ही खिलाड़ी को हॉकी इंडिया से निबंधित होना भी अनिवार्य बताया गया है.

उल्लेखनीय है अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला हॉकी संघ के सचिव सह संयोजक विकास कुमार से उनके मोबाइल नंबर 9470245083 पर संपर्क कर सकते हैं.

Check Also

IMG 20260129 WA0023

अगुवानी घाट पर खेलकूद का रोमांच, कबड्डी में मोकामा व बीहट, तो रग्बी में खगड़िया की टीम रही विजेता

अगुवानी घाट पर खेलकूद का रोमांच, कबड्डी में मोकामा व बीहट, तो रग्बी में खगड़िया की टीम रही विजेता

error: Content is protected !!