Breaking News

बाइक सवार अपराधियों के द्वारा पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या

लाइव खगड़िया : जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार के एक भीड़-भाड़ वाले सड़क पर बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की शाम गोली मार कर 70 वर्षीय वृद्ध को मौत की नींद सुला दी.घटना उस वक्त की है जब अमूमन लोंग शाम में अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी के जरूरत की सामान लेने बाजार निकलते है और उस वक्त सड़कों पर आवाजाही तेज रहती है.साथ ही दिन ढलते ही शहर में पुलिस गश्ती भी तेज हो जाया करती है.बाबजूद इसके अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने बीच बाजार में घटना को अंजाम दिया और फरार होने में सफल रहे.हलांकि चर्चाओं पर यदि विश्वास करें तो घटना के कारणों को जमीनी विवाद से जोड़ कर भी देखा जा रहा है.IMG 20180810 WA0015नगर थाना क्षेत्र के मील रोड में बाइक सवार अपराधियों ने जिले के अलौली प्रखंड के आनंदपुर मारण पंचायत के पूर्व मुखिया पदुमलाल राय को गोली मारकर हत्या कर दी है.वे बरियाही गांव के निवासी थे.बताया जाता है कि पूर्व मुखिया वर्षों से खगड़िया में ही रहते थे और उनका मील रोड स्थित एक दुकान में बराबर उठना-बैठना होता था.संभावना व्यक्त की जा रही है कि रोज की तरह वो आज भी उसी दुकान पर जा रहे थे.इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उनके सीने में तीन गोली दाग दी.जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मीनू कुमारी,सदर एसडीपीओ आलोक रंजन,नगर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया.वहीं घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है.सूत्रों की यदि मानें तो फुटेज के आधार पर बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन अपराधी सवार थे.जो घटना को अंजाम देकर सागरमल चौक की दिशा में फरार हो गए.बहरहाल घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें :नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!