Breaking News

प्रदेश महामंत्री बोले- चुनाव की तैयारियों में पूरी शक्ति से लग जायें BJP कार्यकर्ता

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चित्रगुप्तनगर स्थित उत्सव पैलेस में शनिवार को वर्ष 2019 के चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा एवं मंच संचालन जिला महामंत्री दिनकर पासवान ने किया.इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित किया गया.इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा भी उपस्थित थे.वहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वर्ष 2019 के चुनाव में फतह के लिए पूरी शक्ति के साथ लग जाने की बातें कहीं.साथ ही उन्होंने बूथ स्तरीय कमेटी का गठन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.IMG 20180728 WA0019मौके पर भाजपा जिलाध्यक अर्जुन शर्मा एवं जिला प्रभारी सुबोध सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी संबंधित शक्ति केंद्र पर प्रधानमंत्री के मन की बात को बूथ पर अवश्य सुनें और इसकी तैयारी करें. साथ ही उन्होंने कहा कि मंडल व विधानसभा प्रभारी अपने-अपने मंडल क्षेत्र में प्रत्येक दिन का रूट चार्ट बनाकर दौरा सुनिश्चित करते हुए शेष बचे हुए बूथ स्तर की कमेटी का गठन पूर्ण कर जिला कार्यालय को रिपोर्ट करें.IMG 20180728 WA0017मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कंचन पटेल, रामानुज चौधरी,सुनीता देवी जिला,मीडिया प्रभारी सह IT सेल के जिला संयोजक मनीष कुमार राय उर्फ गुड्डू,अंकित सिंह चंदेल ,जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य ,पवन कुमार राय, नीरज गुप्ता ,सुनील चौधरी ,कुंदन सिंह, अरुण कुमार लड्डू ,रोशन भारती ,संजीत , सुनील सिंह, बिंदेश्वरी महतो ,रमाकांत रजक, जितेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.IMG 20180718 WA0002

यह भी पढें :तैलिक साहु समाज सत्ता में समुचित हिस्सेदारी के लिए कसी कमर

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!