Breaking News

…और सनकी दामाद ने ससुराल में ही शुरू कर दी चाकूबाजी,पत्नी सहित चार घायल

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर के तांती टोला मे शुक्रवार की देर रात एक सनकी दामाद ने अपनी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों को चाकू से हमला कर सनसनी फैला दी.IMG 20180606 WA0003मिली जानकारी के अनुसार कटिहार जिला के फलका थाना अंतर्गत डुम्मर गांव निवासी प्रमोद दास की शादी डेढ़ साल पूर्व स्थानीय माधवपुर निवासी शंकर तांती की पुत्री काजल कुमारी के साथ संपन्न हुआ था.काजल कुछ दिनों से मायके मे ही थी.बताया जाता है कि उनका पति प्रमोद दास शुक्रवार की दोपहर ही अपने ससुराल आया था.लेकिन देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद उभर आया और वो बढता ही चला गया.पति-पत्नी के बीच का विवाद बढ़ता देखकर घर के अन्य सदस्य भी उन्हें समझाने पहुंचे.लेकिन सनकी दामाद ने कुछ समझने के बजाय चाकू से घर के सदस्यों पर ही हमला शुरू कर दिया.चाकूबाजी में उनका 50 वर्षीय ससुर शंकर तांती, 35 वर्षीय साला प्रीतम शर्मा,30 वर्षीय जेठ सास बिजली देवी एवं पत्नी काजल कुमारी बुरी तरह से घायल हो गये.घटना की खबर आस-पड़ोस को भी लगी और स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को परबत्ता पीएचसी लाया गया.जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया.IMG 20180721 WA0002दूसरी तरफ दामाद की करतूत को जानकर स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया और लोगों ने सनकी दामाद को पकड़ कर उनकी जमकर पिटाई कर दी.मामले की सूचना मिलने ही परबत्ता थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची.लोगों के आक्रोश का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पुलिस को आरोपी दामाद को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी.

IMG 20180721 WA0000
इलाजरत आरोपी प्रमोद दास

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पी.के.झा,परबत्ता के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,परबत्ता के बी.डी.ओ.रविशंकर कुमार,सी.ओ. चन्द्रशेखर सिंह,दारोगा केशव पाठक के अथक प्रयास के बाद आरोपी दामाद को ग्रामीणों से छुड़ाया जा सका.जिसके बाद उन्हें परबत्ता पी.एच.सी. इलाज के लिये लाया गया.जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लियेे पुलिस संरक्षण में उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया.बहरहाल आरोपी दामाद की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Check Also

Chor 1

इंडियन बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे व्यवसायी से ₹2 लाख की झपटमारी

इंडियन बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे व्यवसायी से ₹2 लाख की झपटमारी

error: Content is protected !!