मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित कार्यशाला में जनसंख्या नियंत्रण पर जोर

IMG 20180712 WA0001

लाइव खगड़िया : समग्र विकास समिति,समता खगड़िया एवं नव आकांक्षा सेवा फाउंडेशन के द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक बड़ेलाल यादव एवं मंच संचालन सूर्यनारायण यादव ने किया. IMG 20180712 WA0001इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ.इन्द्रजीत मौजूद थे.वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने एक असीमित संसाधन दिया है.लेकिन जिस तरह से विकासशील एवं अविकसित देशों की जनसंख्या तीव्र गति से बढ रही है.उसका भार पृथ्वी सहन नहीं कर पा रही है.इसलिए पूरे विश्व में अराजकता का माहौल उत्पन्न हो रहा है.IMG 20180606 WA0003वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रेम कुमार वर्मा,सुनीता श्रीवास्तव,गौतम गुप्ता,रूक्मणि देवी,नर्सिंग कॉलेज के अध्यापक सुश्री मंगलम,नीलम सिन्हा आदि ने भी भारत एवं विश्व के जनसंख्या नियंत्रण पर बल दिया.IMG 20180712 WA0000 1मौके पर पूर्व सरपंच मालिक यादव,ई.धर्मेन्द्र कुमार,प्रो.गौतम,प्रो.बबिता,प्रो.प्रिति,नरेश कुमार,निर्भय कृष्ण,सुनील कुमार सिंह,पंकज राय सहित दर्जनों आशा-ममता आदि उपस्थित थे.IMG 20180708 WA0003

यह भी पढें : चोरी की चार बाइक के साथ झपटमार गिरोह कोढा का आधा दर्जन सदस्य धराया

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!