Breaking News
IMG 20180711 WA0005

शैलेश कुमार टोनी बने जाप के गोगरी नगर पंचायत अध्यक्ष

लाइव खगड़िया : गोगरी नगर पंचायत स्थित एटीआई में जन अधिकार पार्टी (लो.) की एक बैठक बुधवार को आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव तथा संचालन जिला महासचिव मृत्युंजय यादव ने किया.मौके पर शैलेश कुमार टोनी को पार्टी का गोगरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया.IMG 20180606 WA0003वहीं जाप के जिलाध्यक्ष कृष्णा नन्द यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य व केंद्र की सरकार जनता से किये गये वादे को पूरा करने में असफल रही है.एत तरफ शिक्षित युवा डिग्री लेकर रोजगार के लिए भटक रहे हैं तो दूसरी तरफ किसान को अपने फसल का समर्थन मूल्य तक नहीं मिल पा रहा हैं.सरकार द्वारा महज अखबार में समर्थन मूल्य दिखाकर किसानों के जख्मों पर नमक डाला जा रहा है.जबकि युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू तथा जाप के जिला महासचिव मृत्युंजय यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों सांसद पप्पू यादव के निर्देशानुसार बिहार को विशेष राज्य के दर्जा देने की मांग को लेकर जन संपर्क अभियान चलाया जायेगी.इस क्रम में जिले के सभी पंचायतों में लोगों से जागरुक कर हस्ताक्षर अभियान के तहत समर्थन लेकर इस अभियान को सफल बनाया जायेगा.साथ ही वक्ताओं ने कहा कि बगैर विशेष राज्य का दर्जा मिले बिहार का समुचित विकास संभव नहीं है.IMG 20180711 WA0005वहीं जाप के नगर पंचायत के नवमनोनीत अध्यक्ष शैलेश कुमार टोनी ने कहा कि जल्द ही नगर पंचायत के सभी वार्डों में पार्टी का विस्तार करते हुए विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जायेगा.मौको पर एटीआई के डायरेक्टर संतोष कुमार, दयानंद यादव, राहुल कुमार, सुदर्श कुमार आदि मौजूद थे.IMG 20180708 WA0003

यह भी पढें :चोरी की चार बाइक के साथ झपटमार गिरोह कोढा का आधा दर्जन सदस्य धराया

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!