Breaking News
IMG 20180710 WA0009

राजस्थान की युवती कथित प्रेमी संग मिली परबत्ता में,युवक बेगूसराय का

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना के पास से एक ऑटो से मंगलवार को पुलिस के द्वारा एक युवक और युवती को हिरासत में लिए जाने की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली कि परबत्ता थाना परिसर के आस-पास भीड़ जुट गई.वहीं चर्चाओं का बाजार गर्म रहा और साथ ही मामले को समझने की हर एक की उत्सुकता बनी रही.दरअसल ऑटो से हिरासत में ली गई युवती राजस्थान के भरतपुर जिला की थी.वहीं युवती के शादीशुदा होने की बातें बताई जा रही है.जो बेगूसराय जिले के डंडारी थाना क्षेत्र के मोहनपुर के एक युवक के साथ वहां से फरार हो गई थी.IMG 20180606 WA0003मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती का पति राजस्थान के ही एक फैक्ट्री में साथ काम करते थे.जिसकी वजह से युवक का युवती के घर आना-जाना रहा था.इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई.जिसके बाद दोनों एक दिन राजस्थान से गायब हो गये.जिसके उपरांत युवती के पति द्वारा राजस्थान के स्थानीय थाना में युवती के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था.वहीं राजस्थान की पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवती की खोज में उनके परिजनों के साथ परबत्ता पहुंची थी.हलांकि राजस्थान की पुलिस स्थानीय थाना से संपर्क कर परबत्ता, तेमथा राका व मोजाहिदपुर गांव के कई घरों में युवती की तलाश किया.लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी.इस बीच दोनों का मोबाइल भी बंद हो गया.IMG 20180710 WA0010संभावना व्यक्त की जा रही है कि शायद दोनों को राजस्थान पुलिस के परबत्ता पहुंचने की भनक लग चुकी थी.इस बीच दोनों अपना ठिकाना बदलते इससे पूर्व ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया.चर्चाएं है कि दोनों परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा राका गांव में युवक के एक रिश्तेदार के यहां छुपे हुए थे.वहीं युवती का उनके परिजनों के द्वारा पहचान कर ली गई है.जबकि मामले पर परबत्ता थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया है कि वरीय अधिकारियों से मिले निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी.IMG 20180708 WA0003

Check Also

IMG 20260119 WA0015

राज्य स्तरीय चेतक रेस: खगड़िया के घोड़ों का जलवा, माधवपुर के कटिमन सिंह का घोड़ा रहा अव्वल

राज्य स्तरीय चेतक रेस: खगड़िया के घोड़ों का जलवा, माधवपुर के कटिमन सिंह का घोड़ा रहा अव्वल

error: Content is protected !!