मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

गृह रक्षा वाहिनी के अभ्यार्थियों का शिष्टमंडल मिला डीएम से…

IMG 20180710 WA0006

लाइव खगड़िया : बिहार गृह रक्षा वाहिनी के अभ्यार्थियों का एक शिष्टमंडल शत्रुघन कुमार यदुवंशी के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी अनिरूद्ध कुमार से मिलकर जिले में गृह रक्षा वाहिनी के बहाली की लंबित प्रक्रिया के संदर्भ में एक आवेदन सौंपा.IMG 20180606 WA0003जिसमें कहा गया है कि वाहिनी में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था.जिसकी प्रक्रिया बिहार के कई जिलों में संपन्न भी हो चुकी है.लेकिन जिले में यह प्रक्रिया लंबित है.जिसके कारण अभ्यार्थी की अधिकतम उम्र सीमा भी समाप्त होती जा रही है.वहीं बहाली की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का अनुरोध किया गया है.IMG 20180710 WA0008जिलाधिकारी से मिलकर वापस लौटे शिष्टमंडल ने बताया कि मामले पर डीएम ने अभ्यार्थियों को आश्वासन दिया है कि भर्ती की प्रक्रिया पूराने रोस्टर में सुधार कर नये सिरे से जल्द शुरू की जायेगी.साथ ही उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक से भी बात करने का आश्वासन दिया है.शिष्टमंडल के सदस्यों में अजीत,संतोष,ललन,विकास, पिन्टू,निर्मल,राजेश,नंदन,संजीव आदि का नाम शामिल था.IMG 20180708 WA0003

यह भी पढें : आक्रोशित दर्शकों के हंगामे से गीत-संगीत की महफिल बना अखाड़ा

 

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!