Breaking News
IMG 20180709 WA0000

गुरू पूर्णिमा महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुविधा का होगा व्यापक इंतजाम

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र ) : गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में नवगछिया में बैठक का आयोजन किया गया.जिसमें श्री शिव शक्ति योग पीठ से जुड़े खगड़िया सहित भागलपुर, पटना,बांका,सहरसा,पुर्णिया,कटिहार, पाकुड़,रांची व दिल्ली के लोगों ने भाग लिया.बैठक की अध्यक्षता शिव प्रेमानंद ने किया.IMG 20180709 WA0001उल्लेखनीय है कि नवगछिया के मदन अहल्या महिला महाविद्यालय के प्रागंण में 26 व 27 जुलाई को महोत्सव का आयोजन होना है.जिसको लेकर इलाके में खुशी व उत्साह का माहौल देखा गया.वहीं महाविद्यालय के प्रागंण में आयोजित बैठक में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने कार्यक्रम की रुप रेखा की चर्चा करते हुए लोगों को बिंदुवार निर्देशित किया.कार्य व्यवस्था में आपसी परस्पर सम्बन्ध तथा वृद्ध पुरुष व महिला,लाचार को ससम्मान प्राथमिकता देने की बातें कही गई.साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु पुर्णिमा के पावन अवसर पर सभी लोग सिर्फ परस्पर सेवा लेने का ही नहीं बल्कि देने का भी प्रयास करें.IMG 20180709 WA0002जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा की चर्चा करते हुए आयोजकों ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक देव पूजन, 9 से 12 बजे तक दीक्षा (नामदान ),12 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु दर्शन के साथ कलाकारो का भजन व विद्वान मनीषियो का उदगार, 5 बजे से 7 बजे तक मंच उद्घाटन, 7 से 9 बजे तक परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के द्वारा मानव जीवन में संत सत्संग महिमा पर प्रकाश डाला जायेगा.जबकि 27 जुलाई को सुबह 5 बजे से 6 बजे तक गुरु व्यास पीठ पूजन, 6 बजे से संध्या 7 बजे तक गुरु दर्शन के साथ पादुका पूजन एवं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक गुरुवर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के मुखाबिंद से सत्संग सुधा सिंचन कार्यक्रम तय किया गया है.महोत्सव के दौरान गुरु दर्शन के लिए चार लाईन का बेरेकेटिंग किये जाने की जानकारी दी गई.ताकि लोगों को असुविधाओं का सामना नही करना पड़े.प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिवसीय गुरु पुर्णिमा महोत्सव की निगरानी सीसीटीवी से की जायेगी.दूसरी तरफ महोत्सव में खगड़िया से भी बड़ी संख्या में लोगों के भाग लिए जाने की संभावनाएं बताई जा रही है.IMG 20180606 WA0003

यह भी पढें :आरसीपी सिंह के रोड शो में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ चलेगा वाहनों का काफिला

Check Also

IMG 20260130 WA0022

SLC मेडिकल कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

SLC मेडिकल कॉलेज में गूंजे देशभक्ति के तराने, शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

error: Content is protected !!