Breaking News
PhotoText

गोली मारकर मुखिया पति की हत्या,पैक्स उम्मीदवार घायल

IMG 20191204 WA0019

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है. जहां शनिवार को चौथम प्रखंड के सरसवा पंचायत की मुखिया नुतन देवी के पति फोटो यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि सरसवा पंचायत के पैक्स चुनाव के उम्मीदवार मो. अब्दुल सलाम के साथ फोटो यादव चुनाव प्रचार में थे. इसी क्रम में मानसी थाना क्षेत्र के फनगो गांव के समीप घात लगाये बदमाशों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दिया.




घटना में गोली लगने से फोटो यादव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पैक्स उम्मीदवार मो. अब्दुल सलाम भी बदमाशों के गोली का शिकार बनकर घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही मानसी व चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


Check Also

Poster 2026 03 19 094445

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

शस्त्र अधिनियम के दोषी अभियुक्त को 3 साल के कठोर कारावास की सजा

error: Content is protected !!