Breaking News
IMG 20180617 WA0006

बड़ी घटना को अंजाम देने लीची बगान में जमा हुए थे अपराधी और पहुंच गई पुलिस…

खगड़िया : जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के लीची के एक बगान में जमा हुए अपराधियों का किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान उस वक्त विफल हो गया जब मौके पर ही पुलिस वहां पहुंच गई.वहीं पुलिस टीम के द्वारा दो अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया और मौके से हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया.IMG 20180606 WA0003प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने इस्माईलपुर के एक लीची बगान की घेराबंदी कर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया.इस अभियान में पुलिस टीम के द्वारा एक लोडेड पिस्तौल सहित तीन जिन्दा कारतूस बरामद किया गया.वहीं दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया.IMG 20180617 WA0005मामले पर गंगौर थानाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार ने बताया है कि हथियार व कारतूस गिरफ्तार किये गये मंटुन यादव के कमर से पुलिस ने बरामद किया है.वहीं उन्होंने बताया कि मंटुन यादव जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के गंगिया का निवासी है.जो गंगौर थाना कांड संख्या 265/18 में आर्म्स एक्ट का प्राथमिकी नामजद अभियुक्त भी है.वहीं गिरफ्तार किया गया दूसरा अपराधी विनय यादव भी गंगिया गांव का ही निवासी बताया जाता है.जो कि बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना कांड संख्या 357/17 में आर्म्स एक्ट का वांछित अभियुक्त था.जबकि मंटुन यादव भी साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के इस हत्याकांड का भी वांछित अभियुक्त बताया जाता है.IMG 20180617 WA0006पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये दोनों ही अभियुक्त फरार चल रहे थे.जिसकी महिनों से दोनों जिलों की पुलिस को तालाश थी.छापेमारी दल का नेतृत्व गंगौर के थानाध्यक्ष खुद कर रहे थे.जबकि टीम में पुलिस अवर निरीक्षक योगेन्द्र यादव सहित बीएमपी के जवान शामिल थे.

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!