Breaking News
IMG 20180613 WA0014

प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटने पर सेविकाओं का किया गया भव्य स्वागत

खगड़िया : राष्ट्र सेवा समिति का प्रवेश (प्रथम वर्ष) का राजगीर में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर जिला वापस लौटने पर सेविकाओं का भव्य स्वागत किया गया.गौरतलब है कि 28 मई से आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में जिले से 28 सेविकाएं भाग लेने राजगीर गई थी.प्रशिक्षण के उपरांत वापस लौटने पर खगड़िया स्टेशन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह पंकज जी, सम्पर्क प्रमुख संजीव जी, जमालपुर नगर के कार्यवाह विक्रम गुप्ता,शंभु केशरी, बजरंग दल के नेता नीलकमल दिवाकर और धर्मेन्द्र शास्त्री,बेगुसराय विभाग कार्यवाह शैलेन्द्र कुमार अम्बष्ट उर्फ पप्पुजी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने सेविकाओं का स्वागत किया.IMG 20180606 WA0003वहीं सेविकाओं के सम्मान में स्थानीय श्याम लाल नर्सिंग कॉलेज में डॉक्टर अमर सत्यम की टीम के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त सेविकाओं ने अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि व्यक्तित्व निमार्ण के उद्देश्य से नित्य शाखा कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा समिति वर्ष 1936 से ही कार्यरत है.IMG 20180613 WA0014साथ ही कहा गया कि यह प्रशिक्षण वर्ग मानसिक एवं शारीरिक विकास के दृष्टि से एक महत्वपूर्ण साधना है.प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षणार्थियों को दण्ड, नीःयुद्ध,कराटे, योगचाप एवं प्राणायाम सहित विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण प्रान्तीय एवं राष्ट्रीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिया जाता है.उक्त जानकारी प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेकर लौटी जयश्री, कोमल, सिमरन, शबनम, चंचल, पूजा, काजल,वर्षा,सोनी,सोनम, प्रियंका आदि के द्वारा दिया गया.

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!