Breaking News
IMG 20190729 WA0008

नकाबपोश अपराधियों ने हथियार का भय दिखा लूटा 13.40 लाख




लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र मे रविवार की देर रात नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. लूट की राशि 13 लाख 40 हजार 85 रूपये बताया जा रहा है.




मिली जानकारी के अनुसार मानसी के एनएच 31 स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप के संचालक सलिल कुमार अन्य दिनों की तरह देर रात पेट्रोल पंप के दिनभर के बिक्री का हिसाब कर राशि लेकर बाइक से चुकती स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान ओवरब्रिज के पास पूर्व से घात लगाये तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर रूपयों से भरा थैला छीनकर चंपत हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मानसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिया. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.



Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!