Breaking News
IMG 20190727 WA0001

प्रशिक्षण प्राप्त कर खगड़िया के 12 पंचायतों में युवा आपदा वाहिनी तैयार




लाइव खगड़िया : संभावित बाढ़ व अन्य आपदाओं के वक्त जोखिम के न्यूनीकरण तथा प्रबंधन के मद्देनजर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी पंचायतों से 10-10 युवाओं को प्रशिक्षित कर युवा आपदा वाहिनी के रूप में तैयार किया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार कोे परबत्ता अंचल के खजरैठा, कोलवारा, कुल्हड़िया एवं भरसों पंचायत के युवाओं को प्रशिक्षित कर युवा आपदा वाहिनी के रुप में तैयार किया गया.




मौके पर परबत्ता के अंचल अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला परियोजना पदाधिकारी अमन कुमार के द्वारा रोस्टर के अनुसार चयनित युवाओं को आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन विषयों पर आपदा के पूर्व, आपदा के दौरान एवं आपदा के बाद की तैयारियों के बारे में बताया गया. वहीं जानकारी दी गई कि खगड़िया जिला अति बाढ प्रणव जिला की श्रेणी में आता है. इसलिए संभावित आपदाओं का ज्ञान सभी जनमानस को होना बहुत जरुरी है. ताकि किसी भी आपदा से निपटा जा सके.




प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में एसडीआरएफ निरीक्षक गणेश जी ओझा के द्वारा सर्पदंश, सर्प के प्रकार और विषैले सर्प की पहचान संबंधित जानकारी दी गई. साथ ही सर्पदंश के बाद प्राथमिक उपचार के बारे में बताया गया. मौके पर एसडीआरएफ के जवान रामानंद कुमार, मो.अफसर आदि के द्वारा मॉकड्रिल भी कराया गया. वहीं बताया गया कि जिले के 12 पंचायतों में 120 युवा आपदा वाहिनी तैयार किया जा चुका है.


Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!