Breaking News
IMG 20190726 WA0002

शौर्य को सलाम : कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दिया गया श्रद्धांजलि




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के खीराडीह पंचायत के खीराडीह स्थित शिशु प्रगति विद्या मंदिर के प्रागंण में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत शहीद वीर सपूत की याद में दो मिनट का मौन धारण कर किया गया.

IMG 20190726 WA0002 IMG 20190726 WA0003

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललन कुमार ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हूए स्कूल के बच्चों के बीच शहीदों के वीर गाथाओं को सुनाते हुए ‘कारगिल विजय दिवस पर मां भारती के सभी वीर सपूतों का हृदय से वंदन करने की बात कही.




साथ ही उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें अपने सैनिकों के साहस, शौर्य और समर्पण की याद दिलाता है.वहीं उन्होंने शहीद पराक्रमी योद्धाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. मौके पर सूरज कुमार ने देश भक्ति बनने की बात कही। जबकि सामाजिक कार्यकर्ता सह शिक्षक श्रवण आकाश ने शिक्षा के साथ देश भक्ति और समाज व देश के प्रति समर्पण का भाव जगाते हुए कहा कि देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बे से ही राष्ट्र की आन-बान और शान बरकरार रखी जा सकती है.

IMG 20190726 WA0001

दूसरी तरफ माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव में सामाजिक कार्यकर्ता लालरतन ने शहीद अरविंद झा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया.


Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!