Breaking News
IMG 20190710 WA0014

परबत्ता : पशु का चारा लेकर लौट रहे युवक की वज्रपात से मौत




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत अंतर्गत भोरकाठ बहियार में बुधवार को ठनका गिरने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेन्द्र मंड़ल के 20 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार सौरभ कुमार भोरकाठ बहियार से पशु के लिए चारा लेकर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बारिश के बीच आसमान से अचानक आफत गिरी और वो उसके चपेट में आ गये. जिनसे उनकी मौत हो गई.




घटना की सूचना मिलने पर परबत्ता के अंचल अधिकारी चन्द्रशेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजन को नियमानुसार आपदा प्रबंधन विभाग से मुआवजा देने का आश्वासन दिया. साथ ही प्रशासन के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया.


Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!