Breaking News
IMG 20190630 WA0007

उमेशनगर स्टेशन मास्टर कक्ष में लूटपाट, नगदी सहित मोबाइल ले उड़े बदमाश




लाइव खगड़िया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के उमेशनगर रेलवे स्टेशन पर बीती रात अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. इस दौरान अपराधियों ने उमेशनगर स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर अमित कुमार से हथियार का भय दिखाकर 1740 रूपये सरकारी राशि लूट ली है. बताया जाता है कि ये रूपये स्टेशन मास्टर के कक्ष में अलमीरा में पड़ा हुआ था, जो कि टिकट ब्रिकी से प्राप्त हुआ था. साथ ही अपराधियों ने मौके से दो मोबाइल भी लूट लिया. जिसमें से एक स्टेशन मास्टर का था. जबकि दूसरा पोर्टर मैन का बताया जा रहा है, जो कि स्टेशन मास्टर की कक्ष में चार्ज में लगा हुआ था.




घटना के संदर्भ में स्टेशन मास्टर कि यदि मानें तो अपराधियों की संख्या चार थी. जो दो बाइक से स्टेशन पहुंचे थे. जिसमें से एक के पास देशी कट्टा तथा दूसरे के पास लाठी था. बताया जाता है कि स्टेशन पर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद स्टेशन मास्टर के कक्ष को बाहर से बंदकर सभी बदमाश एनएन 31 की तरफ भाग गये.

IMG 20190630 WA0008

घटना के उपरांत स्टेशन मास्टर के द्वारा मामले की सूचना कंट्रोल को दी गई और कंट्रोल से सूचना मिलते ही आरपीएफ व जीआरपी की टीम हड़कत में आई. बहरहाल खगड़िया जीआरपी थाना में उमेशनगर स्टेशन मास्टर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है. घटना रात के लगभग 1 बजे की बताई जा रही है.

IMG 20190618 WA0009 1

Check Also

Poster 2026 01 25 075131

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय ‘Best Electoral Practices Award’ के लिए चयनित

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय 'Best Electoral Practices Award' के लिए चयनित

error: Content is protected !!