मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रेम कुमार यशवंत हुए झारखंड के CM के हाथों सम्मानित

लाइव खगड़िया : तेली-साहु सभा द्वारा रविवार को पटना के बापू सभागार में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन सह विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के सम्मान समारोह में नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवन्त को भी समाज को नशा से मुक्त करने के अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया.मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उन्हें अंग वस्त्र,मोमेंटो व पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया.साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के क्षेत्र मे नशा मुक्त भारत के सदर प्रखंड संयोजक बीरू कुमार को सम्मानित किया गया.इस अवसर पर सम्मान पाने वालों में लोक गायिका डॉ.नीतू कुमारी नवगीत,शशांक शेखर,राणा अवधेश आनंद,रश्मि विभूति आदि का नाम शामिल था.IMG 20180806 WA0011इधर प्रेम कुमार यशंवत को सम्मानित किये जाने की खबरों के साथ उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया.बधाई देने वालों में अमृत कुमार राज, निरज कुमार गुप्ता, नवल किशोर कुमार, बुलबुल सिंह राजपूत, सुजीत राणा, तेजनारायन यादव, बबलु मंडल, अंकित कुमार सिंह, अंकित सिंह चंदेल,पार्वती देवी, नलिन सिंह राधविक,कुलदीप आनंद, उदय शंकर, बिक्की आनंद, राजेश कुमार यादव आदि का नाम शामिल है.IMG 20180806 WA0012उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमाप यशवंत वर्षों से समाज को नशा की गिरफ्त से दूर करने के अभियान में लगे हुए हैं.साथ ही वो पर्यावरण को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाते रहे हैं.इस क्रम में वो नदी पर्यावरण को लेकर भी लोगों को जागरूक करते रहे हैं.आज भी वो हर रविवार अपनी टोली के साथ नदी तट पर साफ-सफाई करते नजर आ जाते हैं और यह सिलसिला महिनों से जारी है.IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें : PG की परीक्षा तिथि बढाने की मांग को लेकर आइसा का कॉलेज में प्रदर्शन

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!