मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

युवा शक्ति के बेलदौर प्रखंड उपाध्यक्ष बने नवीन,अजीत व बबलू महासचिव मनोनीत

IMG 20180628 WA0000

खगड़िया : युवा शक्ति के बेलदौर इकाई की एक बैठक गुरूवार को कुर्बन पंचायत में आयोजित की गई.जिसकी अध्यक्षता पूर्व उपमुखिया सूर्यनारायण साह एवं संचालन युवा शक्ति के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर सुमन ने किया.मौके पर संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई.वहीं नवीन शर्मा को प्रखंड उपाध्यक्ष, अजीत कुमार व बबलू सिंह को प्रखंड महासचिव, चंदन कुमार निषाद व विकास सदा को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया.IMG 20180606 WA0003मौके पर उपस्थित जन अधिकार पार्टी(लो.) के जिलाध्यक्ष सह मुखिया कृष्णा नन्द यादव ने कहा कि बेलदौर को यहां के राजनेताओं के द्वारा जिले के नक्शा से अलग कर दिया गया है.यहां के नागरिकों को जिला मुख्यालय जाने-आने में दिन भर का समय लगता है.वहीं उन्होंने कहा कि डुमरी घाट में नाविकों की मनमानी चरम पर है और लोगों के साथ नाविकों द्वारा अमानवीय व्यावहार किया जाता है.बैठक को संबोधित करते हुए युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थिति दयनीय है.80 प्रतिशत उप स्वास्थ्य केंद्र धरातल पर नहीं बल्कि रजिस्टर पर संचालित हो रहे हैं.साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व जांच की व्यवस्था एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से नर्स व दवाई उपलब्ध नहीं रहने के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.IMG 20180628 WA0000वहीं कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जय शंकर सुमन ने कहा कि प्रखंड के सरकारी स्कूल में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही है.सरकार बच्चों को समय पर किताबें भी उपलब्ध नहीं कर सकी हैं.जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रहा है.मौके पर अरुण राम, केवल सदा, नंदकिशोर राम, रोहित सिंह, भास्कर कुमार, ब्रजेश मुखिया, दयाशंकर सिंह, साहेब सिंह अदि मौजूद थे.

यह भी पढें – विफर पड़े विधायक व डीडीसी,बोले- छात्रवृति वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!