लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बीच, परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक ही नाम (डॉ. संजीव कुमार) के दो अलग-अलग प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने से इलाके की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दो अलग-अलग क्षेत्रों से ठोकी ताल
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: परबत्ता के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर इस क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है।
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र: परबत्ता प्रखंड के सलारपुर निवासी डॉ. संजीव कुमार (पोद्दार) ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरते हुए दूसरी बार अपनी दावेदारी पेश की है।
समर्थकों में उत्साह और जनसंपर्क तेज
नामांकन के दौरान पटना और पूर्णिया में दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे उनके खेमे में भारी उत्साह है। चुनाव की अगली प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दोनों उम्मीदवारों ने मतदाताओं से संपर्क साधना और समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है।






