मुख्य सामग्री पर जाएं
आपका शहर

बलुआही ठाकुरबाड़ी में चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन, सदर विधायक ने किया शुभारंभ

IMG 20260824 WA0008

लाइव खगड़िया : झूलन महोत्सव के अवसर पर शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी के प्रांगण में चार दिवसीय अंतरराज्यीय कुश्ती (दंगल) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक बबलू मंडल ने फीता काटकर और पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। इस बात की जानकारी पूर्व वार्ड पार्षद सह बलुआही ठाकुरबाड़ी कुश्ती कमेटी के सदस्य रणवीर कुमार ने दी।

मुख्य आकर्षण और सम्मान समारोह

विधायक का सम्मान: उद्घाटन समारोह के पश्चात बलुआही ठाकुरबाड़ी के सचिव संजय कुमार उर्फ वेदो यादव ने सदर विधायक बबलू मंडल को माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विकास कार्यों की सराहना: सचिव ने बताया कि विधायक के प्रयासों से धर्मशाला के पीछे 14 लाख रुपए की लागत से स्टील शेड का निर्माण कराया गया है। इस शेड के निर्माण से मंदिर परिसर में विवाह, श्राद्ध और अन्य आयोजनों के लिए आने वाले स्थानीय लोगों को वाटरप्रूफ पंडाल के खर्च से राहत मिलेगी और उनके लाखों रुपए की बचत होगी।

अखाड़ा निर्माण और सहयोग: राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने साक्षी ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर प्रमोद साह को माला, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कुश्ती के लिए स्थायी अखाड़े के निर्माण और बाहर से आए महिला-पुरुष पहलवानों के लिए प्रतिदिन 40 लीटर दूध की व्यवस्था में उनका अहम योगदान रहा है।

अन्य सम्मानित हस्तियां: कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाले पूर्व मुखिया प्रतिनिधि किशोर कुमार सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. ऋतुराज कुमार, संजीव प्रकाश उर्फ पप्पू सिंह और प्रियेश प्रकाश उर्फ बालाजी को कोषाध्यक्ष ई. नंदन यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

नकद पुरस्कार: प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन विजेता और उपविजेता पहलवानों को कुश्ती कमेटी के सदस्य सह राजद जिला महासचिव सकलदीप यादव द्वारा नकद पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है।

गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर संजय सिंह, पूर्व उपसभापति सुनील कुमार पटेल, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, प्रणव कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बबलू कुमार, शिवराज यादव, समाजसेवी विनोद कुमार उर्फ गुग्गु यादव, जैबू सिंह, डेविड कुमार, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, राजद नेता अजीत सरकार, राजकिशोर राज, सुबोध यादव, कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष अंगद यादव, सदस्य मो. शाहबुद्दीन, मो. नसीम उर्फ लंबू, प्रमोद यादव, छेदी यादव, रोहित साव, नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

शेयर
error: Content is protected !!