मुख्य सामग्री पर जाएं
राज्य

पटना-मोकामा फोरलेन सड़क पर कार दुर्घटना में खगड़िया के तीन लोगों की दर्दनाक मौत

IMG 20260908 WA0002

लाइव खगड़िया: पटना जिले के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में खगड़िया के तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों व्यक्ति पटना से अपने घर खगड़िया लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना घटी।

भीषण टक्कर: टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों लोग अंदर ही फंस गए।

घटना का समय और स्थान: यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे मोकामा क्षेत्र के अंतर्गत बख्तियारपुर-औंटा गोलंबर के बीच शिवनार गांव के समीप हुआ।

रेस्क्यू ऑपरेशन: सूचना मिलते ही मोकामा की पुलिस मौके पर पहुंची। कार की गंभीर स्थिति को देखते हुए गैस कटर से वाहन के हिस्से काटकर सभी कार सवार को बाहर निकाला गया।

अस्पताल में घोषणा: पुलिस टीम तीनों घायलों को तुरंत मोकामा ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की जानकारी: कार में सवार मृतक खगड़िया जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें एक दंपती और चालक शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी माड़र निवासी पवन कुमार, उनकी पत्नी और वाहन का ड्राइवर सदरे आलम शामिल हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे का कारण: प्रारंभिक तौर चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होने की आशंका है। जिसके बाद तेज रफ्तार वाहन डिवाइडर से टकरा गया। हालांकि पुलिस हादसे के अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

शेयर
error: Content is protected !!