लाइव खगड़िया : होली के हुड़दंग को देखना एक बच्चे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. घटना होली के दिन गुरूवार के शाम की बताई जा रही है.मिली जानकारी के अनुसार जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर मारण पंचायत के बरियाही गांव में होली के अवसर पर डीजे के धुन पर डांस के दौरान गोली चलने से 6 वर्षीय बालक आइडियल कुमार की मौत हो गई.गोली बालक के पेट में लगने की खबर है.जिन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.परिजनों कि मानें तो जख्मी बालक का सोनमंखी तक सांसें चल रही थी.लेकिन उसके बाद अंदेशा जन्म ले गया.साथ ही जर्जर सड़क को भी कोसा जाता रहा.हलांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा डीजे बजने की बातों से इंकार किया जा रहा है.
मृतक सहरसा जिला निवासी चंदन राय का एकलौता पुत्र बताया जाता है.जो अपने माता-पिता के साथ अपने ननिहाल बरियाही में ही रहता था.मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता बरियाही गांव के ही स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं.जबकि मां आंगबाड़ी में सेविका हैं.घटना के बाद मोरकाही थाना की पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.साथ ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात किया.उधर होली के जश्न के बीच बालक के मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है और परिजनों के बीच चीख-पुकारा मची हुई है.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
