मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ कार्यक्रम का अलौली में शुरुआत

IMG 20190219 WA0017




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के अलौली इकाई के द्वारा मंगलवार को अलौली के ब्लॉक चौक पर ‘भारत के मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ’ कार्यक्रम का शुरुआत किया गया.मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के अलौली प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार के कार्यों का मूल्यांकन किया जायेगा.साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने मन की बात पोस्ट कार्ड के माध्यम से सरकार तक अवश्य पहुंचायें.वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डोमन सदा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर रखे बॉक्स में अपने मन की बात पोस्टकार्ड पर लिखकर गिरा दें.




कार्यक्रम के पूर्व पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम प्रभारी विजय सिंह कुशवाहा ने किया.

IMG 20190219 WA0018

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रमुख राजकुमार वर्मा, युगल किशोर चौपाल, संजय पासवान, शंकर सदा, पशुपति तांती, दीपक कुशवाहा, फूलचंद पंडित, सुरेश साहू, राजू कुमार, नवीन, विपिन ठाकुर, अनिल कुमार सिंह, अभिमन्यू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!