मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अस्पताल में आशा का अनशन,बेलदौर में टीकाकरण रोका

IMG 20190104 WA0012




लाइव खगड़िया (मनोज कुमार पटेल) : जिला सहित प्रदेश भर में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहा.इस बीच आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा आंदोलन को तेज करते हुए भूख हड़ताल भी शुरू कर दिया है.इस क्रम में जिले के बेलदौर प्रखंड के पीएचसी में बीते बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा शुक्रवार को अस्पताल के ओपीडी में ताला लगा जड़ दिया गया.जिससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से बाधित हो गई.

PhotoText 141 Copy

साथ ही आशा कार्यकर्त्ताओं ने नियमित टीकाकरण कार्य भी बाधित कर दिया.वहीं वेक्सीन कोरियर के साथ भी हाथापाई किये जाने की बातें सामने आ रही है.

IMG 20190104 WA0013



बताया जाता है कि सकरोहर और ददरोज़ा के वेक्सीन कोरियर ज्ञानमनी को वेक्सीन ले जाने के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और उनके विरोध करने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई कर डाली.इस दौरान ज्ञानमनी का मोबाइल भी गायब होने की सूचना है.

Milan 2Niranjan

दूसरी तरफ मामले के बाद संबंधित टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन बॉक्स नहीं भेजा जा सका.उल्लेखनीय है कि संघ के आह्वान पर हड़ताली आशा कार्यकर्त्ता ने पीएचसी परिसर में आपीडी के सामने बैनर लगा कर भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं.जिसमें लगभग 190 आशा कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिया.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!