मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

क्रिकेट टूर्नामेंट : झौआ बहियार ने हाजीपुर खगड़िया को 7 विकेट से हराया

IMG 20190102 WA0001




लाइव खगड़िया : एनसीसी क्रिकेट क्लब व मां सरस्वती पूजा समिति नवटोलिया द्वारा बन्नी के श्री राम जानकी मंदिर के मैदान में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बुधवार को एसपी अभियान राजकुमार राज एवं युवा राजद के प्रदेश महासचिव गोपाल कृष्ण उर्फ चंदन यादव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.

1 CopyPhotoText 14

मौके पर राजद नेता ने अपने संबोधन में कहा कि गांव और कस्बों में क्रिकेट खेल कर आज यहां की प्रतिभा राज्य और राष्ट्र स्तर तक पहुंच रहे हैं.साथ ही गांव और कस्बों से खिलाड़ी उभरकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ रहे है.साथ ही उन्होंने कहा खेल सहित जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन जरूरी है.

IMG 20190102 WA0002



वहीं एएसपीअभियान राजकुमार राज ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की शुभकामना देते हुए स्थानीय लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में प्रतियोगिता का आनंद लेने की अपील किया.साथ ही उन्होंने एक बेहतर क्रिकेट प्रतियोगिता होने की उम्मीद जताते हुए लोगों को नव वर्ष की बधाई दिया.

Milan 2Niranjan

मौके पर ऋषि कपूर,बबलू कुमार, धर्मवीर कुमार आदि मौजूद थे.वहीं बताया गया कि टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही है.प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच हाजीपुर खगड़िया व झौआ बहियार टीम के बीच खेला गया.जिसमें हाजीपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन पर आउट हो गई.जिसके बाद जीत के लिए 83 रन के मिले लक्ष्य को झौआ बहियार की टीम ने अपने तीन विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत गई.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!