मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अज्ञात वाहन ने बाइक को लिया चपेट में,भतीजे की मौत व चाचा घायल




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर शनिवार को किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई.जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

1544720833434

घटना उसराहा-सहरसा मार्ग के तीन डोभा धार के समीप की है.मिली जानकारी के अनुसार जिले के मानसी थाना क्षेत्र के सिमरसमा फ़नगो हाल्ट निवासी कपिल चौधरी अपने चाचा चतुरी चौधरी के साथ मोटरसाईकिल से घर से सोनवर्षा राज होते हुए जिले के बेलदौर थाना में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थै.




IMG 20181222 WA0000

इसी क्रम में एनएच 107 पर तीन डोभा धार के पास तेज गति से आ रही एक वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.

PhotoText 4

हादसे में कपिलदेव चौथरी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि उनके चाचा चतुरी चौधरी जख्मी हो गये.जिनको आनन-फानन में बेलदौर पीएचसी लाया गया.जहां उनका इलाज चल रहा है.घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!