मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

रामानंद यादव के भाई राजेन्द्र मुखिया की गोली मारकर हत्या

लाइव खगड़िया : जिले के अलौली थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात की सूचना प्राप्त हो रही है.मिली जानकारी के अनुसार फरकिया के दबंग रामानंद यादव के छोटे भाई राजेंद्र यादव की हत्या शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने गोली मारकर कर दी है.अपराधियों ने घटना को अंजाम हथवन पंचायत के मोरकाही गांव स्थित उनके आवास पर दिया है.बताया जाता है कि वो अपने घर के चहारदीवारी के अंदर गाय का दूध निकलवा रहे थे.इसी क्रम में हथियार से लैस अपराधी वहां पहुंचे और गोली मारकर उनकी हत्या कर वहां से फरार हो गए.जबकि गोलीबारी की घटना में एक अन्य व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है.जिन्हें इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है. राजेंद्र यादव पूर्व में मुखिया रहे थे.

IMG 20181025 WA0001

मिली जानकारी के अनुसार आज ही दिन में हथवन पंचायत के उपमुखिया का भी चुनाव हुआ था.दिन में चुनावी गहमागहमी के बाद शाम में राजेंद्र मुखिया की हत्या ने हथवन पंचायत सहित अलौलीवासियों को स्तब्ध कर दिया है.

IMG 20181013 WA0378

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!