मुख्य सामग्री पर जाएं
मानसी

थाना में रील बनाना पड़ा महंगा, चालक और दो गृह रक्षा के जवान निलंबित

IMG 20261102 192719

लाइव खगड़िया: जिले के मानसी थाना क्षेत्र से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहाँ सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय, खगड़िया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मानसी थाने के चालक पंकज कुमार द्वारा मानसी थाने के ओ०डी० कक्ष में कुर्सी पर बैठकर और सरकारी वाहन पर रील बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में चालक पंकज कुमार के साथ-साथ गृह रक्षा (होमगार्ड) के दो जवान—सोनी कुमारी और संतोष कुमार भी दिखाई दे रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने इसे बिहार सेवा आचरण नियमावली के विरुद्ध माना है.

​इस मामले में अनुशासनहीनता को देखते हुए चालक पंकज कुमार और दोनों गृह रक्षा जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा उनके खिलाफ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

शेयर
error: Content is protected !!