मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

अनियंत्रित स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

IMG 20261101 WA0010

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत डुमरिया खुर्द गांव के समीप रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

​जीएन बांध के पास हुआ हादसा

​मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर तीन लोग जमालपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डुमरिया खुर्द गांव के समीप जीएन बांध के किनारे स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

पहचान और अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

​हादसे में घायल लोगों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

  • ​प्रेम प्रकाश उर्फ कारे राय (42 वर्ष, निवासी – डुमरिया खुर्द)
  • ​गोपाल कुमार (35 वर्ष, निवासी – नयागांव पंचखुट्टी)
  • ​मुकुंज कुमार (35 वर्ष, निवासी – नयागांव पंचखुट्टी)

​घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही प्रेम प्रकाश उर्फ कारे राय ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित किए जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

​बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर

​वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल गोपाल कुमार और मुकुंज कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। दोनों घायलों की स्थिति को लेकर परिजन बेहद चिंतित हैं।

​गांव में पसरा मातम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है।

शेयर
error: Content is protected !!