मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद, एक गिरफ्तार व एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध

Poster 2026 11 01 092521

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध अग्नेयास्त्रों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार छापामारी अभियान के तहत जिले के परबत्ता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने परबत्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का सफल उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है.

​गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

​मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 31.10.2026 को परबत्ता थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्सी दियारा के झरखा बहियार में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्सी दियारा के झरखा बहियार में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर छापा मारा और इसका भंडाफोड़ किया.

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपनी पहचान जिछु मंडल (पिता-स्व० गेनौरी मंडल, साकिन-कल्याण टोला, थाना-बढ़ियापुर, जिला-मुंगेर) के रूप में बताई है. इसके अलावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया है.

​बरामदगी: हथियार और उपकरण

​पुलिस ने छापामारी के दौरान घटनास्थल से अवैध हथियारों के जखीरे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जब्त किया है:

  • ​देशी पिस्तौल: 01
  • ​जिंदा कारतूस: 10
  • ​बेस मशीन: 02
  • ​ड्रिल मशीन: 01
  • ​मोबाइल: 01
  • ​नकद: ₹2,780
  • ​इसके अतिरिक्त हथियार बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं.

​दर्ज किया गया मामला

​इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या-414/26, दिनांक-31/10/2026, धारा-25(1-b)a / 25(i)(a)/26(1)/26(2)/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

​छापामारी दल में ये रहे शामिल

​इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में पु०अ०नि० सुमित चौधरी (परबत्ता थाना), पु०अ०नि० निशा कुमारी (परबत्ता थाना), डीआईयू टीम खगड़िया, एसटीएफ (SOG-03) एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.

​पुलिस के अनुसार, पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. 

शेयर
error: Content is protected !!