लाइव खगड़िया : जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना का सफल उद्भेदन किया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा संपत्तिमूलक कांडों की लगातार समीक्षा की जा रही है और इसके सफल उद्भेदन हेतु संबंधित थानाध्यक्षों एवं अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में, खगड़िया थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटना के संदर्भ में पुलिस ने तत्परतापूर्वक अनुसंधान करते हुए मामले का खुलासा किया। पुलिस ने साहेबपुर कमाल थाना (जिला बेगूसराय) क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दर्ज कांड: खगड़िया थाना कांड संख्या 182/26, दिनांक 17.10.2026, धारा 303(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी: इस मामले में 01 अभियुक्त, मुकेश कुमार उर्फ मुकवा (पिता- बिंदेश्वरी यादव, साकिन- ठिरटोल, थाना- साहेबपुर कमाल, जिला- बेगूसराय) को गिरफ्तार किया गया है।
बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के पास से 01 मोटरसाइकिल, 02 मोबाइल और 01 मोटरसाइकिल की मास्टर चाबी बरामद की है।
इस छापामारी दल में पु०नि० सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार (खगड़िया थाना), परि० पु०अ०नि० प्रशांत कुमार (खगड़िया थाना) और पु०अ०नि० तारकेश्वर प्रसाद सिंह (खगड़िया थाना) समेत सशस्त्र बल शामिल रहे।






