Breaking News
IMG 20260615 WA0026 Scaled

राजेंद्र सरोवर के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास, ₹9 करोड़ से बदलेगी सूरत

लाइव खगड़िया : नगर के ऐतिहासिक राजेंद्र सरोवर के दिन अब बहुरने वाले हैं। लंबे इंतजार के बाद इस जलाशय के बहुप्रतीक्षित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया। लगभग 9 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से होने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला खगड़िया के प्रभारी मंत्री (मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग) मदन सहनी और सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से रखी।

इस ऐतिहासिक पल के गवाह सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल, नगर सभापति अर्चना कुमारी, उप सभापति शबनम जबीन, जेडीयू नेता दीपक सिन्हा, संदीप केडिया, पंकज पटेल समेत कई विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बने।

शहर की ऐतिहासिक पहचान बनेगा सरोवर

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने राजेंद्र सरोवर के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा:

“राजेंद्र सरोवर केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि खगड़िया शहर की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। नगरवासियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी। लगातार किए गए विभागीय प्रयासों के बाद आज यह सपना धरातल पर उतर रहा है।”

विधायक ने निर्माण एजेंसी बुडको (BUIDCO) के अधिकारियों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने तय समय सीमा के भीतर एक आकर्षक और आधुनिक पार्क का निर्माण कर जनता को सौंपने का आग्रह किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा परिसर

परियोजना के तहत राजेंद्र सरोवर को एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार होंगी:
आधुनिक पार्क व हरित क्षेत्र (Green Zone)
आकर्षक लाइटिंग और पैदल पथ (Walkway)
बैठने की उत्तम व्यवस्था और अन्य जनसुविधाएं

यह स्थल न केवल खगड़िया बल्कि आसपास के जिलों के परिवारों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा।

विकास की दिशा में मील का पत्थर: प्रभारी मंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार सरकार शहरों के समग्र विकास को प्राथमिकता दे रही है। राजेंद्र सरोवर का जीर्णोद्धार इसी सोच का परिणाम है। इस परियोजना के पूरे होने से:
शहर की सुंदरता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।
पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित होंगे।

नगरवासियों में खुशी की लहर

लंबे समय से उपेक्षित पड़े राजेंद्र सरोवर के कायाकल्प की खबर से स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय पर पूरा होगा। अब खगड़िया वासियों को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब यह सरोवर अपने नए और आधुनिक स्वरूप में शहर की शान बढ़ाएगा।

Check Also

IMG 20260606 WA0013

सेक्स रैकेट: होटल मालिक व संचालक सहित तीन जिलों के 9 पुरुष गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी धराईं

सेक्स रैकेट: होटल मालिक व संचालक सहित तीन जिलों के 9 पुरुष गिरफ्तार, 7 महिलाएं भी धराईं

error: Content is protected !!