मुख्य सामग्री पर जाएं
आपका शहर

बलुआही ठाकुरबाड़ी में धूमधाम से शुरू होगा झूलन महोत्सव, चार दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन

IMG 20260821 WA0016

लाइव खगड़िया : शहर के बलुआही ठाकुरबाड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झूलन महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुश्ती (दंगल) कमिटी के सदस्य सह वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि इस वर्ष झूलन महोत्सव का आयोजन अत्यंत धूमधाम के साथ किया जा रहा है। महोत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भव्य अंतर्राज्यीय दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यक्रम और तिथियां

भजन-कीर्तन: 24 अगस्त 2026 से 26 अगस्त 2026 तक।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: 27 एवं 28 अगस्त को रात्रि 09:00 बजे से।
दंगल (कुश्ती) प्रतियोगिता: 24 अगस्त 2026 से 27 अगस्त 2026 तक, प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक।

महाप्रसाद वितरण विवरण

झूलन महोत्सव के अवसर पर 24 अगस्त से 28 अगस्त तक प्रतिदिन रात्रि 08:00 बजे ठाकुर जी की आरती और भोग का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा:
24 अगस्त: लड्डू भोग प्रसाद
25 अगस्त: बर्फी भोग प्रसाद
26 अगस्त: खीर भोग प्रसाद
27 अगस्त: हलवा भोग प्रसाद
28 अगस्त: तसमय भोग प्रसाद

अखाड़े पर ध्वजारोहण और दंगल प्रतियोगिता की विशेषता

राजद जिलाध्यक्ष सह बलुआही ठाकुरबाड़ी के सदस्य मनोहर कुमार यादव ने जानकारी दी कि दंगल (कुश्ती) के अखाड़े पर पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण संपन्न हो गया है। अखाड़े की परंपरा के अनुसार, ध्वजारोहण के बाद ही पहलवान अखाड़े पर अभ्यास शुरू करते हैं। आसपास के पहलवान बलुआही ठाकुरबाड़ी के अखाड़े पर अभ्यास कर रहे हैं ताकि वे इस प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ भाग ले सकें। इस अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित बिहार राज्य और राष्ट्रीय स्तर के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे।

शेयर
error: Content is protected !!