मुख्य सामग्री पर जाएं
आपका शहर

​खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, 4 निर्विरोध और 1 सदस्य वोटिंग से जीते

IMG 20260530 WA0005

लाइव खगड़िया : खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चल रहा इंतजार आज खत्म हो गया। सदर अनुमंडल सभागार में कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव संपन्न कराया गया। पाँच सदस्यीय इस समिति में चार सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ, जबकि एक सीट के लिए मतदान की नौबत आई।

चार सदस्य चुने गए निर्विरोध

चुनावी प्रक्रिया के दौरान पाँच में से चार वार्ड पार्षदों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्विरोध चुने गए सदस्यों में शामिल हैं:
श्रीमती रूबी कुमारी (वार्ड पार्षद, वार्ड नंबर-30)
श्री शिवराज यादव (वार्ड पार्षद, वार्ड नंबर-31)
श्री बबलू कुमार (वार्ड पार्षद, वार्ड नंबर-23)
श्रीमती शोभा देवी (वार्ड पार्षद, वार्ड नंबर-24)

एक सीट के लिए हुआ मुकाबला, जवाहरलाल यादव की हुई जीत

समिति के पाँचवें सदस्य के पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण मतदान कराया गया। इस मुकाबले में वार्ड नंबर-33 के वार्ड पार्षद श्री जवाहरलाल यादव और गुलशन के बीच सीधी टक्कर थी।

मतदान के नतीजे इस प्रकार रहे:

एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

चुनाव संपन्न होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) श्री धनंजय कुमार ने सभी नवनिर्वाचित माननीय सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को जीत का आधिकारिक निर्वाचन प्रमाण-पत्र सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समिति के गठन के बाद समर्थकों में हर्ष का माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई सशक्त स्थायी समिति के आने से नगर परिषद के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

शेयर
error: Content is protected !!