लाइव खगड़िया: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ प्रदर्शन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक विधि विरुद्ध बालक को एक देशी कट्टा के साथ निरुद्ध किया है।
पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध
हथियार बरामदगी और आसूचना संकलन के लिए एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा आसूचना संकलन कर परबत्ता थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई।
कुल बरामदगी
देशी कट्टा: 01
मोबाइल: 01
निरुद्ध विधि विरुद्ध बालक: 01
मामले का विवरण
परबत्ता थाना को सूचना मिली थी कि एक विधि विरुद्ध बालक का अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने का वीडियो वायरल हो रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित टीम ने उक्त बालक के घर पर छापेमारी कर उसे एक देशी कट्टा के साथ हिरासत में ले लिया। इस संबंध में परबत्ता थाना में नया कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी दल के प्रमुख सदस्य
पु०नि० सह-थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार (परबत्ता थाना)
पु०अ०नि० अरुण कुमार सिंह (परबत्ता थाना)
डीआईयू टीम (DIU Team) एवं सशस्त्र बल






