Breaking News
IMG 20241029 WA0003

भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने किया यूथ फाउंडेशन कार्यालय का उद्घाटन, संस्था को मिला एंबुलेंस भी

लाइव खगड़िया : शहर के श्री बड़ी दुर्गा स्थान बबुआगंज के प्रांगण में मंगलवार को यूथ फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया के द्वारा युवाओं की उपस्थिति मे मंत्रोचार के साथ किया गया. साथ ही साथ यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया के द्वारा निस्वार्थ एंबुलेंस सेवा चलाने हेतु एक वातानुकूलित रोगी वाहन संस्था को उपलब्ध कराया गया.

इस अवसर पर यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने बताया कि पीड़ित व मानवता की सेवा के उद्देश्य व समर्पण भाव से जनहित का कार्य इस संस्था के माध्यम से करने का युवाओं ने बीड़ा उठाया है. जिसमें उनका तन, मन और धन सब समर्पित है. वहीं संस्था के सचिव पुरुषोत्तम कुमार और सह सचिव मयंक बजाज ने कहा की युवाओं ने समाज सेवा का जो लक्ष्य लिया है, वो बिना संजय खंडेलिया जी के पूरा होना असंभव था. शहर के लोगों के लिए यह इस दीपावली की एक सौगात है.


मौके पर यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील शाह, यूथ फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम कुमार, यूथ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हर्ष केडिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूबी गुप्ता, यूथ फाउंडेशन के सह सचिव अक्षय सूरी, समाजसेवी किशोर सिंह, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, नवीन गोयनका, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, डॉ अमित आनंद, मनीष सहाय, भाजपा जिला मंत्री अश्विनी चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संतोष, शुभम केडिया, यूथ फाउंडेशन सह सचिव मयंक बजाज, यूथ फाउंडेशन के सह कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, हर्ष वर्धन, अभिषेक फोगला, अभिषेक कुमार, विश्वजीत साहनी एवं यूथ फाउंडेशन के कई पदाधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 05 20 093238

नगर परिषद खगड़िया : 4 महत्वपूर्ण योजनाएं रद्द, लापरवाही बरतने वाले 2 संवेदक ब्लैकलिस्ट

नगर परिषद खगड़िया : 4 महत्वपूर्ण योजनाएं रद्द, लापरवाही बरतने वाले 2 संवेदक ब्लैकलिस्ट

error: Content is protected !!