Breaking News
IMG 20241023 175418
Oplus_131072

धूमधाम से मनाया जाएगा श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव


लाइव खगड़िया : जिला मुख्यालय के चित्रगुप्त नगर स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद पुस्तकालय में 22 अक्टूबर को कायस्थ समाज की बैठक में हर साल की भांति इस साल भी श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया.। बैठक में चित्रगुप्त महापरिवार के महासचिव रविश चन्द्र उर्फ बंटा की के खराब स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी लोगों ने ईश्वर से उनके स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की. साथ ही पूरी श्रद्धा से पूजनोत्सव आयोजित करने की तैयारियां तेज करने का निर्णय लिया गया.

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक नारायण कर्ण ने की. मौके पर मुकेश कुमार, नीलरतन अम्बष्ठ, अजिताभ सिन्हा, नवीन सिन्हा, अमित कृष्ण रमण, अनिल कुमार सिन्हा, विजय कुमार अम्बष्ठ, अनंत कुमार सिन्हा, ,अमित कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260619 WA0026 5 Scaled

बायपास रोड का नाम अब होगा ‘रामविलास पासवान मार्ग’, नगर परिषद की बैठक में 110 हाई मास्ट लाइटों को भी मंजूरी

बायपास रोड का नाम अब होगा 'रामविलास पासवान मार्ग', नगर परिषद की बैठक में 110 हाई मास्ट लाइटों को भी मंजूरी

error: Content is protected !!