मुख्य सामग्री पर जाएं
मड़ैया

नशे में टल्ली होकर राहगीरों के साथ हुड़दंग करते चार धराए, हथियार व कारतूस भी बरामद

JPEG 20230803 221625 3784769690119608624

लाइव खगड़िया : हथियार के साथ नशे में टल्ली होकर राहगीरों के साथ हुड़दंग करना महंगा पड़ गया है. मामला बीती रात का जिले के मड़ैया थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी अनुसार मड़ैया के बिठला पेट्रोल पंप के पास कुछ व्यक्ति नशे की हालत में राहगीरों के साथ गाली-गलौज करते हुए हल्ला-गुल्ला कर रहे थे. साथ ही उधर से गुजरने वाले लोगों के साथ मार-पीट भी किया जा रहा था. ऐसे में किसी ने मामले की सूचना मड़ैया थानाध्यक्ष विजय सहनी को दे दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पीटीसी सुभाष चौधरी सशस्त्र बल के साथ चिन्हित स्थान पर पहुंच गए. पुलिस को देखते ही असामाजिक तत्व मौके से भागने का प्रयास करने लगे. लेकिन पुलिस ने चारों व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया और जब उनकी तलाशी ली गई तो 1 देशी कट्टा व 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के कुल्हरिया के कर्मवीर सहनी, धीरज सहनी, संजय सहनी व फूचो सहनी को गिरफ्तार किया है. मौके से हथियार व कारतूस बरामद किया गया. साथ ही पुलिस ने दो बाईक को भी जप्त कर लिया है.

बहरहाल पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई थी. साथ ही सभी के अपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है.

शेयर
error: Content is protected !!